'विधानसभा चुनाव में हार से बौखला गया है विपक्ष', जानें लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संसद सुरक्षा में हुई चूक और लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से विपक्ष विपक्ष बौखला गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और उसके नेतृत्व वाले एनडीए को परास्त करने के लिए 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक आज होगी जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. इस बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बीजेपी की एक बैठक में कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का लक्ष्य हमारी सरकार गिराना है जबकि हमारी सरकार का लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य बनाना है. आगे बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का आचरण यह सुनिश्चित करेगा कि 2024 के चुनाव में उसका संख्या बल गिरता नजर आएगा या बीजेपी सांसदों की संख्या और बढ़ेगी.

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दल संसद में सुरक्षा चूक का जिस तरह समर्थन करते दिख रहे हैं, वह सुरक्षा में सेंध जितना ही खतरनाक है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की संयुक्त रूप से निंदा करने की जरूरत है. विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से विपक्ष बौखला गया है और हताशा में संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: देश के जनादेश के लिए बिहार में बिछी सियासी बिसात, जानें क्या होंगे चुनावी मुद्दे

तीन दशकों की राजनीतिक अस्थिरता की वजह से देश को बड़ा नुकसान

आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने संसद सुरक्षा में हुई चूक और लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक अखबार के साथ इंटरव्यू के दौरान उक्त बातों पर चर्चा की थी. प्रधानमंत्री से जब सवाल किया गया कि अबकी बार 400 पार के नारे लोग लगा रहे हैं… क्या पार्टी की ओर से ऐसा कोई टारगेट रखा गया है ? इस सवाल का जवाब पीएम मोदी ने दिया और कहा कि जनता जो आंकड़े देती है उसका कोई खास आधार होता है. आंकड़े के पीछे एक भाव होता है जिसे समझने की जरूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश की हर जनता की समझ में आ चुका है कि 2014 के पहले के तीन दशकों की राजनीतिक अस्थिरता की वजह से देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >