Nagpur News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बेटे की कार ने नागपुर में जमकर मचाया उत्पात

Nagpur News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. पुलिस ने मामले में ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Nagpur News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की लग्जरी कार ने नागपुर में जमकर तांडव मचाया. कार ने रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी. मामले में ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीताबल्डी थाने के अधिकारी ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऑडी कार ने पहले शिकायतकर्ता जितेंद्र सोनकांबले की कार को रविवार देर रात एक बजे टक्कर मारी और फिर एक मोपेड को टक्कर मार दी. इसमें उस पर सवार दो युवक घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है. कार ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कुछ और वाहनों को टक्कर मारी. वहां टी-पॉइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी. इसके सवारों ने ऑडी कार का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. कार में सवार संकेत बावनकुले सहित तीन लोग भाग गए.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार के चालक अर्जुन हावरे और एक अन्य व्यक्ति रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने रोका. उन्हें तहसील थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबल्डी पुलिस को सौंप दिया गया. ऑडी कार में सवार लोग धरमपेठ स्थित एक बीयर बार से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी, हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं.

Read Also : Maharashtra News: ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर जमकर थिरके बीजेपी विधायक प्रशांत बंब, वीडियो वायरल

कानून सभी के लिए समान होना चाहिए: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख बावनकुले

सीताबल्डी थाने के अधिकारी ने बताया कि सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. हावरे और चित्तमवार को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. आगे की जांच जारी है. महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख बावनकुले ने घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर रजिस्टर्ड है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ मामला चलाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है. कानून सभी के लिए समान होना चाहिए.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >