Watch: नगालैंड में पहाड़ से गिरी चट्टानों ने 3 कारों को कुचला, 2 की मौत, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर शोक जताया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा, शाम करीब 5 बजे दीमापुर और कोहिमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें गिरने से गंभीर क्षति हुई, जिसमें 2 की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

नगालैंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दीमापुर जिले के चुमुकेदिमा में मंगलवार को भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरी विशाल चट्टान ने सड़क पर खड़ी कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सड़क पर खड़ी कार पर गिरी चट्टान

नगालैंड भूस्खलन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि पहाड़ से विशाल चट्टान सीधे सड़क पर खड़ी एक कार पर गिर जाती है. कार को कुचलते हुए विशाल चट्टान दूसरी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लेती है. पलक झपकते ही आगे खड़ी एक और कार को एक बड़े से पत्थर ने रौंद दिया. जिस कार में चट्टान गिरी उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. दरअसल सड़क पर पीछे खड़ी एक अन्य गाड़ी के डैशबोर्ड कैमरे में यह भयानक हादसा कैद हो गया.

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर शोक जताया है. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज शाम करीब 5 बजे दीमापुर और कोहिमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें गिरने से गंभीर क्षति हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस स्थान को हमेशा पकाला पहाड़ के नाम से जाना जाता है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मुआवजे की घोषणा करते हुए लिखा, राज्य सरकार आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने, मृतकों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है.

Also Read: महाराष्ट्र : धुले में मुंबई-आगरा NH पर भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >