Waqf Law Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत

Waqf Law Violence: पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद जिला वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में जल रहा है. शनिवार को हिंसक भीड़ ने पिता और पुत्र को मार डाला. इधर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने हिंसा को देखते हुए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है.

Waqf Law Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच धुलियान में तीन लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी पुलिस ने दी है. हिंसा के बाद इलाके में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को जिले के सुती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा भड़ उठी. हिंसा के बाद, बांग्लादेश की सीमा से लगे जिले के कुछ इलाकों में बीएसएफ को तैनात किया गया. हिंसा की घटनाओं में कथित संलिप्तता के सिलसिले में अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाये रखने का आग्रह किया.

Murshidabad-violence-erupted-

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर, मैंने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता के लिए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी. राज्य सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया. कोई अन्य विकल्प न होने पर, मैंने तत्काल सुनवाई के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. मेरी प्रार्थना स्वीकार कर ली गई है और जस्टिस सौमेन सेन और न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी की खंडपीठ मेरे द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी.

Murshidabad-violence-against-waqf-amendment-act

शुभेंदु अधिकारी ने एनआईए जांच की मांग की

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ किये जाने की जांच शनिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने की मांग की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भाजपा नेता अधिकारी ने उनका ध्यान वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर की गई तोड़फोड़ की ओर आकृष्ट किया है. अधिकारी ने पत्र में कहा, “मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि तोड़फोड़ की इन घटनाओं की जांच एनआईए को सौंपी जाए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >