ताज महल में 'प्यार किया तो डरना क्या' का मोहक मंचन, म्यूजिक के जरिए 'मुगल-ए-आजम' की शानदार प्रस्तुति

फिरोज अब्बास खान की रचना 'मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल' ने हाल में ही ताज महल के प्रांगन में 'प्यार किया तो डरना क्या' गाने का शानदार मंचन किया. मंचन के जरए शकील बदायुनी और नौशाद साहब को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

फिरोज अब्बास खान की रचना ‘मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल’ ने हाल में ही ताज महल के प्रांगन में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने का शानदार मंचन किया. मंचन के जरए शकील बदायुनी और नौशाद साहब को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. टीम ‘मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल’ ने अपने ऐतिहासिक 300 वें शो के उपलक्ष्य में यह शानदार प्रदर्शन किया. अब ये नाटक जवाहर लाल स्टेडियम, नई दिल्ली में 13 फरवरी को दिखाया जाएगा. कार्यक्रम 23 फरवरी तक जारी रहेगा. यह इस महान कृति को दिल्ली में देखने का अंतिम अवसर है.

ताज महल में अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में बताते हुए फ़िरोज़ अब्बास खान ने कहा कि “हम ताज महल के सामने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का मंचन करके प्यार की सुन्दर, अमर विरासत का जश्न मनाना चाहते थे. संयोग से, शकील बदायुनी ने ही ताज की प्रशंसा में एक सुन्दर प्रेम गीत लिखा था और हमारा प्रदर्शन शकील साहब और नौशाद जी को भी श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने सभी बाधाओं से परे प्यार के एलान को गीतों में उतारा.”

Mughal e Azam

दिल्ली से पहले नाटक का प्रदर्शन 26 जनवरी, 2025 तक मुंबई के एनएमएसीसी में भी होगा. 550 से अधिक उत्कृष्ट पोशाकें , लुभावने सेट, लाइव गायन और आश्चर्यजनक कथक कोरियोग्राफी की विशेषता के साथ, इस नाटक को भारतीय रंगमंच के इतिहास में एक मील का पत्थर माना गया है. खान ने बताया कि के आसिफ के कालजयी महाकाव्य को मंच पर प्रस्तुत करते समय, हमने अनुमान नहीं लगाया था के ये दुनिया भर में छा जायेगा. अब हम दिल्ली में अपना 300वां शो करने के लिए तैयार हैं और ये मौका हमारे लिए बहुत ख़ास है.

निर्माता दीपेश सालगिया ने कहा कि “शापूरजी पल्लोनजी सिनेमाई और नाटकीय रूप में 75 वर्षों से अधिक समय से ‘मुगल-ए-आजम’ की भव्यता से जुड़े हुए हैं. चाहे वह प्रोडक्शन कैनवास हो या मार्केटिंग अभियान, हमने हमेशा नए मानक स्थापित करने की दिशा में काम किया है. उसी भावना के साथ, ताज पर प्रदर्शन दिल्ली में हमारे आखिरी शो के उपलक्ष्य में किया गया था”. शापूरजी पल्लोनजी द्वारा निर्मित और फिरोज अब्बास खान की ओर से निर्देशित, ‘मुगल-ए-आज़म: द म्यूजिकल’ ने सात ब्रॉडवे वर्ल्ड इंडिया पुरस्कारों सहित कई सम्मान जीतें हैं. 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से ये शो वैश्विक स्तर पर दर्शकों का मन मोहता चला आ रहा है और अब सांस्कृतिक विचारधारा का हिस्सा बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >