MP में 40 घंटे तक जाम मे फंसने से 3 लोगों की मौत, NHAI जवाब ‘बिना काम के घर से बाहर निकलते ही क्यों हो’?

P Traffic Jam:मध्य प्रदेश में 40 घंटे तक भारी जाम लगा रहा. इससे 3 लोगों की मौत हो गई. हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस घटना पर NHAI को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा. NHAI ने जवाब में कहा कि “लोग बिना जरूरी काम के इतनी सुबह घर से बाहर निकलते ही क्यों हैं?”.

MP Traffic Jam: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 40 घंटे तक भारी जाम लगा रहा. इस दौरान जाम में फंसने से 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को फटकार लगाते हुए जवाब मांगा था. लेकिन कोर्ट की सुनवाई के दौरान NHAI की ओर से दिए गए जवाब ने सबको चौंका दिया.

मध्य प्रदेश के हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए NHAI को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया था. इसका जवाब देते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि “लोग बिना जरूरी काम के इतनी सुबह घर से बाहर निकलते ही क्यों हैं?” NHAI के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया. उनके इस बयान को सुनकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि NHAI घटना की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है और घटना के लिए आम लोगों को ही दोषी बताने की कोशिश कर रहा है.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उच्च न्यायालय को यह जवाब NHAI के कानूनी सलाहकार ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया. इस मामले में जवाब मांगते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक रूसिया और बिनोद द्विवेदी की ओर से केंद्र सरकार, NHAI, इंदौर प्रशासन और पुलिस को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में 7 जुलाई तक सभी पक्षों को जवाब देने को कहा गया है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना इंदौर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के इंदौर-देवास सेक्शन पर हुई है. रोड निर्माण के कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था. सितंबर 2024 में हाईकोर्ट ने NHAI को आदेश दिया था कि 4 हफ्तों में निर्माण कार्य पूरा किया जाए. लेकिन जून 2025 तक भी कार्य पूरा नहीं हुआ. इस पर सवाल करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि पहले ही 3 से 4 महीने का समय दिया गया था, तब भी काम अधूरा है.

यह भी पढ़े: दुश्मनों के लिए काल है ये मिसाइल, घर में घुस करेगा ढेर | Bunker Buster Missile

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >