MP-राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराव से बिगड़ा मौसम

MP Rajasthan Weather: मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक बार मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. एक दो दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराने से मौसम बिगड़ सकता है. खराब मौसम के कारण सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ गई है. ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है.

MP Rajasthan Weather: मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम की करवट जारी है. पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग दिशाओं से आ रही हवाओं के टकराव के कारण दोनों राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का नया दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम की खबर देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 15 दिनों में राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है. अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक मौसम एक बार फिर तल्ख हो सकता है. खराब मौसम के कारण सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ गई है. ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराव से बिगड़ा मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के पास से गुजर रहा है. इसके साथ ही मध्य राजस्थान और उससे सटे मध्य प्रदेश पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. प्रतिचक्रवात से आने वाली मुड़ी हुई हवाएं और चक्रवाती परिसंचरण की हवाएं राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर टकरा रही हैं. इसी टकराव से तेज आंधी, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो रही है.

इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ और मुड़कर आई हवा के टकराने से बनी मौसमी प्रणाली एक सीमित दायरे में अपना खासा असर दिखा सकती है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक इसका ज्यादा असर उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में दिखाई दे सकता है. 2 से 4 फरवरी के दौरान कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और दतिया में आंधी, ओले और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. इसके अलावा टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सतना भी प्रभावित हो सकते हैं. 5 से 8 फरवरी के बीच मौसम में सुधार की उम्मीद है, हालांकि 9 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है.

Also Read: अगले 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी,  50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, करवट ले सकता है मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >