Most Polluted Cities: पाकिस्तान के सबसे गंदे शहर से भी प्रदूषित है दिल्ली, देखें पूरी लिस्ट

Most Polluted Cities: आईक्यूएयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है. जिसमें दिल्ली टॉप पर है. जबकि पाकिस्तान का लाहौर सूची में दूसरे स्थान पर है.

Most Polluted Cities: दुनिया के कई देशों में इस समय प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है. भारत की बात करें, तो दिल्ली और हरियाणा में लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुका है. वहीं पाकिस्तान में भी प्रदूषण की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा ���ही हैं. बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच आईक्यूएयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है. जिसमें दिल्ली सबसे ऊपर नजर आ रही है.

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

आईक्यूएयर ने जो लाइव सूची जारी की है उसमें दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 490 के साथ टॉप पर है. वहीं पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे नंबर पर है. लाहौर में एक्यूआई 358 दर्ज किया गया है. जबकि मंगोलिया का उलानबटार तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. जिसमें एक्यूआई 157 दर्ज किया गया है.

मुंबई दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर

आईक्यूएयर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मुंबई को चौथे स्थान पर रखा है. मुंबई में एक्यूआई 134 दर्ज किया गया है.

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में कोलकाता 8वें नंबर पर

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में कोलकाता नंबर 8 पर है. जिसमें एक्यूआई 118 दर्ज किया गया है. सूची में पांचवें नंबर पर बहरीन का मनामा, छठे स्थान पर इटली का मिलानो, इंडोनेशिया का जकार्ता दुनिया का 7वां सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >