MP News: मुरैना में कोचिंग टीचर पर लड़कों ने चला दी गोली, वीडियो आया सामने

सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये और झगड़ा करने लगे. इसी दौरान एक लड़के ने कट्टा निकालकर कोचिंग संचालक को निशाना बनाकर फायर कर दिया. जानें पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दरअसल, यहां के जोरा रोड क्षेत्र में फीस के मुद्दे को लेकर कोचिंग निदेशक को उसके पूर्व छात्रों ने कथित तौर पर गोली मार दी है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. मामले को लेकर CSP अतुल सिंह,मुरैना ने बताया कि हमें सुबह 11-11:15 पर सूचना मिली थी. पीड़ित के परिजन से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों 3 साल पहले इसी कोचिंग में पढ़ते थे और फीस न देने पर उनको भगा दिया था. आज वह आए और बातचीत के दौरान गोली मार दी. धारा 307 के तहत मामला दर्ज़ किया है.आगे की कार्रवाई जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद गंभीर हालत में शिक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया. आरोपी दोनों छात्र सगे भाई बताये जा रहे हैं और तीन साल पहले एक भाई शिक्षक से कोचिंग पढ़ाई करता था. हालांकि विवाद के पीछे की वजह सामने नहीं आयी है, लेकिन मामला लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है.

गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार कोचिंग संचालक रोजाना की तरह गुरुवार सुबह कोचिंग सेंटर पर बैठा हुआ था. सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये और झगड़ा करने लगे. इसी दौरान एक लड़के ने कट्टा निकालकर कोचिंग संचालक को निशाना बनाकर फायर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >