Weather Forecast: झारखंड में भी बदलेगा मौसम, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today / monsoon 2023 tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है जिसका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी की मानें तो 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
10:31 PM. 21 May 23 10:31 PM. 21 May

दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 46 के पार

आईएमडी ने बताया, दिल्ली के नजफगढ़ में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10:31 PM. 21 May 23 10:31 PM. 21 May

बेंगलुरु में तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ गिरे

बेंगलुरु में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है. तस्वीरें बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों से हैं. भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गयी है.

10:31 PM. 21 May 23 10:31 PM. 21 May

बेंगलुरु में भारी बारिश

कर्नाटक के बेंगलुरु में मौसम में बदलाव का असर साफ दिख रहा है. भारी बारिश हो गयी है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

साहिबगंज में होगी बारिश

झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा ( हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक) भी देखी जा सकती है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. आईएमडी के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गयी.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार से शुक्रवार के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न अचंलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

आईएमडी की मानें तो, 23 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के ऊपर दस्तक देने की संभावना है. इसके कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

यूपी में बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 मई तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी से 2-3 दिनों के बाद राहत मिलने के आसार हैं.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

यहां होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव के कारण देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

अभी कहां पहुंचा है मानसून

इस बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने खबर दी है. बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की ओर पहुंच चुका है. मौसम कार्यालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि केरल में मानसून के आने में एक जून की सामान्य तिथि से थोड़ा समय लगेगा. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 22 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा. 23 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जबकि, 24-25 मई को पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जारी की गयी है.

2:08 PM. 21 May 23 2:08 PM. 21 May

झारखंड के इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 22 मई तक लू का प्रकोप रहेगा.

7:05 AM. 21 May 23 7:05 AM. 21 May

दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23-24 व 25 मई को हल्की बारिश की संभावना है. इस बारिश से तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22-23 डिग्री के बीच बना रहेगा.

7:05 AM. 21 May 23 7:05 AM. 21 May

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, हमें पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में किसी भी महत्वपूर्ण गतिविधि की उम्मीद नहीं है. दो दिनों के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है. 23 मई के आसपास दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today / monsoon 2023 tracker: स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 23 मई से पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार पर बना हुआ है जिसका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी की मानें तो 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिये हैं जिससे लोगों को राहत मिल सकती है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >