Monsoon Tracker : बंगाल में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून

Monsoon Tracker : कोलकाता, दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है. 28 मई से भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. जानें यहां कब पहुंचेगा मानसून?

Monsoon Tracker : कोलकाता शहर और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. इसे भारतीय मौसम विभाग ने उस दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले की बारिश बताया, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ रहा है.

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.’’

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार सुबह 8:30 बजे से शहर में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोलकाता और इसके आसपास के हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के उत्तरी भागों में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और मालदा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. साथ ही, बंगाल की खाड़ी से अनुकूल वायु प्रवाह और नमी के आने के कारण, अगले 3-4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >