Monsoon 2023 Tracker: मानसून का इंतजार खत्म! जानें कब से होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2023 Tracker: मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के अनुसार मानसून जल्द केरल में इंट्री कर जाएगा. जानें मौसम विभाग ने क्या दी है मानसून को लेकर ताजा जानकारी

Monsoon 2023 Tracker: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां के लोगों को अब मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है. खबरों की मानें तो देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) जल्द ही दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग ने इस बाबत जानकारी दी है.

Monsoon 2023 Tracker: मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल के तट से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है. इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मानसून को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, ये अभी दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन इलाके में है. दूसरी ओर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

Monsoon 2023 Tracker: आपको बता दें कि IMD ने महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है. मानसून सामान्य रूप से एक जून को केरल में दस्तक दे देता है. मौसम विभाग की मानें तो, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, बंगाल की दक्षिण खाड़ी, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना नजर आ रही है.

Monsoon 2023 Tracker: मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आँधियों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Monsoon 2023 Tracker: स्काइमेट के अनुसार आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >