Monalisa Viral Video : मोनालिसा का न्यू लुक? वीडियो के पीछे की सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

Monalisa Viral Video : क्या मोनालिसा ने न्यू लुक अपना लिया है? वीडियो के पीछे की सच्चाई जानकर सब हो रहे हैं हैरान.

Monalisa Viral Video : महाकुंभ 2025 में रातोंरात फेमस हुई मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. मेले में फूल बेचने वाली यह 16 साल की लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं हैं. उनके नाम से सोशल मीडिया पर फैन पेज भी नजर आ रहे हैं. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा जैसी दिखने वाली एक लड़की अलग अवतार में दिख रही है. वीडियो को देखकर लोगों बात कर रहे हैं कि मोनालिसा ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है, लेकिन सच्चाई हम आपको बताते हैं.

मोनालिसा का लुक बदला या कुछ और?

वायरल वीडियो में एक लड़की येलो ट्यूब बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है. वह कॉन्फिडेंटली पोज दे रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है. यूजर इसे मोनालिसा का नया अवतार बताने लगे, लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई तो सब चौंक गए. दरअसल, वायरल वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी का है. वीडियो को डीपफेक टेक्निक की मदद से एडिट किसी ने किया. इसमें मोनालिसा की शक्ल जोड़ दी. यानी, वीडियो की सच्चाई अलग है और यह पूरी तरह फेक है.

मोनालिसा का होगा बॉलीवुड डेब्यू

महाकुंभ में मिली पॉपुलैरिटी के बाद मोनालिसा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं हैं. जी हां…फिल्म निर्देशक सनोश मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘The Diary of Manipur’ में कास्ट किया. इसकी घोषणा उन्होंने कुछ दिन पहले की. इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी उनके द्वारा दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाकुंभ मेले में अचानक फेमस हुई मोनालिसा और उनका परिवार परेशान हो गया था. ज्यादा से ज्यादा भीड़ परिवार के पास पहुंचने लगी. इससे बचने के लिए वे प्रयागराज छोड़कर मध्य प्रदेश के खारगोन जिले के महेश्वर लौट गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >