Weather Forecast: घातक तूफान बना Cyclone Mocha, तटीय इलाकों में मची तबाही, जानें मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवात मोचा उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान मोचा का असर पड़ने की संभावना है. NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट किया है. इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्स राज्यों के मौसम का हाल
4:12 AM. 15 May 234:12 AM. 15 May
पांचवीं श्रेणी के भीषण चक्रवाती तूफान बना मोचा
भीषण चक्रवाती तूफान मोचा आज यानी रविवार को बांग्लादेश और म्यामां के तटीय इलाकों पर पहुंच गया. इससे पहले यह पांचवीं श्रेणी के भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका था. इसके चलते दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है. निचले इलाकों में पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
4:12 AM. 15 May 234:12 AM. 15 May
पश्चिम बंगाल के दो जिले में हाई अलर्ट पर आपदा प्रबंधन कर्मी
मोचा चक्रवात के रविवार को बांग्लादेश तथा म्यांमा के तटीय इलाकों से टकराने के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के तटीय इलाकों में आपदा मोचन बल के कर्मी सतर्कता बरत रहे हैं. ऐहतियातन गोताखोरों सहित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) कर्मियों के सात समूहों को पूर्व मेदिनीपुर जिले में दीघा-मंदारमणि तटीय क्षेत्र में तैनात किया गया है, क्योंकि समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं. वहीं राज्य आपदा प्रबंधन समूह के 100 से अधिक कर्मियों को दक्षिण 24 परगना जिले के बक्खली समुद्र तट पर तैनात किया गया है.
4:12 AM. 15 May 234:12 AM. 15 May
केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी
केदारनाथ धाम में रविवार को बारिश और ताजा बर्फबारी होने के मद्देनजर पुलिस ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा करने का अनुरोध किया है. पुलिस ने श्रद्धालुओं को अपने साथ छाता, गरम कपड़े, बरसाती तथा जरूरी दवाइयां लेकर चलने की सलाह दी है. वहीं, प्रशासन ने केदारनाथ आ रहे श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के आधार पर ही अपनी यात्रा करें और अपने साथ गरम कपड़े, बरसाती, छाता, जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलें.
4:12 AM. 15 May 234:12 AM. 15 May
श्रेणी पांच के चक्रवात जैसा हो गया है मोचा
चक्रवात मोचा ने बांग्लादेश और म्यांमा के तटीय इलाकों से टकराना शुरू कर दिया है. टकराने से पहले तूफान तीव्र होकर श्रेणी पांच के चक्रवात जैसा हो गया था. वहीं, चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है और 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
बांग्लादेश, म्यांमा ने चक्रवात ‘मोखा’ के मद्देनजर तैयारियां की
बांग्लादेश और म्यांमा के तटीय क्षेत्रों में रविवार को बेहद गंभीर चक्रवात दस्तक दे सकता है. इसके मद्देनजर दोनों देशों के अधिकारियों ने हजारों लोगों से कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और सहायता कार्यकर्ताओं ने कई टन सूखा खाद्य की व्यवस्था की है और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में दर्जनों एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल दलों को तैनात कर दिया है। इस शरणार्थी शिविर में 10 लाख से ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं जो म्यांमा में अत्याचार से भागकर आए हैं.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
पश्चिमी यूपी में मौसम में बदलाव के आसार
यूपी में रविवार को दिन के बाद अब रात में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सभी जगह धूप का असर दिखाई दे रहा है. वहीं आगरा, मेरठ और गाजियाबाद सहित कुछ जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं. सोमवार को नोएडा और आसपा के क्षेत्र में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
15 से 17 तक लू चलने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में 15 से 17 तक लू चलने की संभावना है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने 14 मई से 17 मई तक हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
पानी ज्यादा बढ़ रहा है
नागरिक रक्षा अधिकारी अनूप समल ने कहा कि चक्रवात मोचा की आने की संभावना है इसलिए सभी पर्यटकों से ये जगह खाली कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित जगह भेजा गया है क्योंकि यहां का पानी ज्यादा बढ़ रहा है. यहां पर 3 दिन तक लोगों को आने के लिए माना किया गया है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
दिल्ली में धूल भरी आंधी का अनुमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने तथा शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है. साथ ही 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
अभी कहां है चक्रवाती तूफान ‘मोचा’
मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ 14 मई 2023 को सुबह 5.30 बजे पर पूर्वोत्तर और आस-पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी पर केंद्रित था. आज दोपहर के आसपास सितवे (म्यांमार) के करीब कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से गुजरने की संभावना है.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र रांची ने पूर्वानुमान किया है कि 16 से 18 मई तक संताल परगना के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर कोल्हान के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी और आसपास के इलाकों में 18 मई तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. राजधानी का अधिकतम तापमान शनिवार को 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा. 15 मई से इसमें वृद्धि का अनुमान है. 15 मई को 40 तथा 16 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेसि तक होने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेसि के आसपास रहेगा.
8:05 PM. 14 May 238:05 PM. 14 May
दी जा रही है पर्यटकों को चेतावनी
अनमोल दास (सिविल डिफेंस, साउथ 24 परगना) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान मोचा के मद्देनजर साउथ 24 परगना में बक्खली बीच पर सिविल डिफेंस की टीम तैनात की गयी. अभी स्थिति ठीक नहीं है. हम यहां आने वाले पयर्टकों को चेतावनी दे रहे हैं. मौसम विभाग द्वारा सूचित किया गया था कि मोचा नामक तूफान आने वाला है, उसके संबंध में पर्यटकों को चेतावनी दे रहे हैं.
12:42 PM. 14 May 2312:42 PM. 14 May
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड में
स्काइमेट वेदर के अनुसार, चक्रवात मोचा के उत्तर उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने और 14 मई की दोपहर के आसपास एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में कॉक्स बाजार और क्युकप्यू (म्यांमार) के बीच सितवे के करीब दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट को पार करने की उम्मीद है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और शामिल होने वाले क्षेत्र पर बना हुआ है.
12:42 PM. 14 May 2312:42 PM. 14 May
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है. विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
12:42 PM. 14 May 2312:42 PM. 14 May
यहां हो सकती है बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, 13 से 16 मई के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 13 और 14 मई को त्रिपुरा और मिजोरम के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में 14 और 15 मई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मई के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
12:42 PM. 14 May 2312:42 PM. 14 May
इन इलाकों में चल सकती है लू
स्काइमेट वेदर के अनुसार, 14 मई को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. केरल, दक्षिण कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवात मोचा उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है. पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान मोचा का असर पड़ने की संभावना है. NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट किया है. इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्स राज्यों के मौसम का हाल
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in