Weather Forecast: मोचा ले रहा है विकराल रुप, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: चक्रवात ‘मोचा’ पर सबकी नजर है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान जलवायु परिवर्तन के कारण अधिक तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक टिक रहे हैं. हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को मौसम गर्म बना रहा और राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

12:19 PM. 14 May 23 12:19 PM. 14 May

NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट किया

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान मोचा का असर पड़ने की संभावना है. NDRF ने उत्तर 24-परगना इलाके में अलर्ट किया है.

5:10 AM. 14 May 23 5:10 AM. 14 May

मोचा लेने लगा है विकराल रुप, अलर्ट

चक्रवात मोचा अब विकराल रूप लेने लगा है. ऐहतियातन बांग्लादेश प्रशासन ने दक्षिण-पूर्वी समुद्र तट से लाखों लोगों को हटाने का आदेश दिया है. मौसम विभाग ने करीब दो दशकों के सबसे शक्तिशाली तूफान मोचा के कल यानी रविवार को बांग्लादेश-म्यांमा सीमा के पास दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान मोचा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

4:50 PM. 13 May 23 4:50 PM. 13 May

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

4:50 PM. 13 May 23 4:50 PM. 13 May

दिल्ली में गर्मी बढ़ी

दिल्ली में शुक्रवार गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा और इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह इस मौसम का अब तक का सर्वाधिक तापमान है. मौसम विभाग ने शनिवार को भी इसी तरह की स्थिति कायम रहने का अनुमान जताया है.

4:50 PM. 13 May 23 4:50 PM. 13 May

राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ झुलसाने वाली गर्मी और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है. विभाग के अनुसार इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की संभावना है.

4:50 PM. 13 May 23 4:50 PM. 13 May

मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस

मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम में देश का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मध्य प्रदेश के धार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी मध्य प्रदेश के रतलाम एवं धार जिलों में लू का प्रकोप जारी रहा. मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

1:06 PM. 13 May 23 1:06 PM. 13 May

यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है. लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, हवाएं लगभग 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं.

1:06 PM. 13 May 23 1:06 PM. 13 May

बिहार के कुछ हिस्सों में लू

स्काइमेट वेदर के अनुसार दक्षिण कर्नाटक केरल और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. सौराष्ट्र और कच्छ, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates /mocha cyclone tracker: चक्रवात ‘मोचा’ पर सबकी नजर है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती तूफान जलवायु परिवर्तन के कारण अधिक तीव्र हो रहे हैं और लंबे समय तक टिक रहे हैं. हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को मौसम गर्म बना रहा और राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >