MLC Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक विधान परिषद (MLC Election 2026) की 28 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. मतों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी. चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
अधिसूचना जारी: 29 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच: 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 अक्टूबर 2026
मतदान: 23 अक्टूबर 2026
मतदान का समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना: 27 अक्टूबर 2026 चुनाव
प्रक्रिया पूरी होने की तारीख: 31 अक्टूबर 2026
बिहार में 8 सीटों पर चुनाव
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव होना है. इन सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.
पटना स्नातक सीट- नीरज कुमार
दरभंगा स्नातक- सर्वेश कुमार
तिरहुत स्नातक- बंसी धर ब्रजवासी
कोसी स्नातक - डॉ. एन.के. यादव
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - नवल किशोर यादव
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - डॉ. मदन मोहन झा
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र -संजय कुमार सिंह
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र - अफाक अहमद
कर्नाटक की 4 सीटों पर होगा चुनाव
कर्नाटक में 4 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होगा. इनमें दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक, उत्तर-पूर्व शिक्षक और बैंगलोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को पूरा होगा.
कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक: चिदानंद एम. गौड़ा
कर्नाटक पश्चिम स्नातक: एस.वी. संकनूर
कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षक: शशील जी. नमोशी
बैंगलोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र : पुत्तन्ना
महाराष्ट्र की 5 सीटों पर चुनाव
महाराष्ट्र में 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होगा. इनमें औरंगाबाद, पुणे और नागपुर विभाग की स्नातक सीटें तथा अमरावती और पुणे विभाग की शिक्षक सीटें शामिल हैं. मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा होगा.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
औरंगाबाद विभाग स्नातक - चव्हाण सतीश भानुदासराव
पुणे विभाग स्नातक - अरुण गणपति लाड
नागपुर विभाग स्नातक - अभिजीत गोविंदराव वंजारी
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
अमरावती विभाग शिक्षक - सरनाईक किरण रामराव
पुणे विभाग शिक्षक - जयंत दिनकर आसगांवकर
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 सीटों पर चुनाव
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होना है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
लखनऊ विभाग स्नातक - इं. अवनीश कुमार सिंह
वाराणसी विभाग स्नातक - आशुतोष सिन्हा
आगरा विभाग स्नातक - डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह
मेरठ विभाग स्नातक - दिनेश कुमार गोयल
इलाहाबाद-झांसी विभाग स्नातक - डॉ. मान सिंह यादव
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
लखनऊ विभाग शिक्षक - उमेश द्विवेदी
वाराणसी विभाग शिक्षक - लाल बिहारी यादव
आगरा विभाग शिक्षक - डॉ. आकाश अग्रवाल
मेरठ विभाग शिक्षक - श्रीचंद शर्मा
बरेली-मुरादाबाद विभाग शिक्षक - हरि सिंह ढिल्लो
गोरखपुर-फैजाबाद विभाग शिक्षक - ध्रुव कुमार त्रिपाठी
संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू
निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इन क्षेत्रों में आयोग के निर्धारित नियम लागू रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल
