राज्यसभा चुनाव: ZPM उम्मीदवार के लालतलुआंगकिमा जीते, पहली बार उच्च सदन पहुंची पार्टी

Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने इतिहास रच दिया है. पार्टी उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार जेडपीएम को संसद के उच्च सदन में प्रतिनिधित्व दिलाया.

Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही जेडपीएम ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब पार्टी का कोई प्रतिनिधि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में पहुंचेगा. गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में लालतलुआंगकिमा ने विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की उम्मीदवार जोथानसांगी ह्मार को हराकर सीट अपने नाम की.

26 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में कुल 36 वोट पड़े, जिनमें से के. लालतलुआंगकिमा को 26 मत मिले. वहीं, एमएनएफ उम्मीदवार जोथानसांगी ह्मार को उनकी पार्टी के सभी 10 विधायकों का समर्थन मिला और उन्हें कुल 10 वोट प्राप्त हुए. जेडपीएम के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत होने के कारण शुरुआत से ही लालतलुआंगकिमा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी.

पहली बार राज्यसभा में पहुंचेगी जेडपीएम

के. लालतलुआंगकिमा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि जेडपीएम के राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है. पार्टी पहली बार राज्यसभा में अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में सफल रही है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी.

तीन विधायकों ने नहीं किया मतदान

राज्यसभा चुनाव के दौरान तीन विधायकों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. इनमें बीजेपी के विधायक के. बेइचहुआ और के. हराहमो के अलावा कांग्रेस के एकमात्र विधायक सी. न्गुनलिआनचुंगा शामिल हैं. कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलिआनचुंगा ने पहले ही साफ कर दिया था कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार मतदान से दूरी बनाई. वहीं, भाजपा के मीडिया संयोजक जॉनी लालथानपुइया ने बताया कि पार्टी के दोनों विधायकों ने भी राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाला.

स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके एक विधायक

निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते ने बताया कि विधायक डब्ल्यू. छुआनावमा स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से मतदान नहीं कर सके. इस प्रकार कुल 40 सदस्यीय विधानसभा में से 36 विधायकों ने मतदान किया, जबकि चार सदस्य वोटिंग प्रक्रिया से बाहर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >