पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने नए नियम किए जारी

गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए नए रिक्रूटमेंट रूल्स की अधिसूचना जारी कर दी है. अब एसएसबी में कांस्टेबल (General Duty) के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रहेंगे. इसके अलावा अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट (PET) में भी भारी छूट मिलेगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

MHA SSB New Recruitment Rules 2026: भारतीय सेना से सेवा पूरी कर बाहर निकलने वाले अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला हुआ है. गृह मंत्रालय ने Sashastra Seema Bal (SSB) में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियमों की नोटिफिकेशन जारी कर दी है.

इस नए नियम के तहत अब SSB में कांस्टेबल (GD) की कुल रिक्तियों में से 50 प्रतिशत सीटें सीधे एक्स-अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रखी जाएंगी. सरकार के इस कदम से अग्निवीरों को सेना के बाद एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर ऑप्शन मिलेगा.

SSB Recruitment Rules 2026: मुख्य बातें

संस्थान का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
मंत्रालयगृह मंत्रालय (MHA), भारत सरकार
पद का नामकांस्टेबल (General Duty)
पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण50% सीधी भर्ती सीटें रिजर्व
फिजिकल टेस्ट (PET)अग्निवीरों को पूरी तरह छूट
उम्र सीमा में छूटपहले बैच को 5 साल, बाकी बैचों को 3 साल की छूट

खबर अपडेट हो रही है.......


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >