Coronavirus Pandemic : कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत, खतरे में पूरा परिवार, छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Meghalaya Chief Minister Konrad Sangma) ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक एकमात्र संक्रमित रोगी एक डॉक्टर की बुधवार सुबह मौत हो गई.

शिलॉन्ग : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के अब तक एकमात्र संक्रमित रोगी एक डॉक्टर की बुधवार सुबह मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पत्नी सहित परिवार के छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 69 वर्षीय डॉक्टर जॉन एल साइलो का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया. वह बेथनी अस्पताल के संस्थापक थे.

Also Read: Coronavirus: लॉकडाउन 2.0 में पीएम मोदी का नया फॉर्मूला क्या सही है? करें वोट

सोमवार शाम को साइलो के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि मेघालय में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए पहले शख्य का तड़के पौने तीन बजे निधन हो गया. उनके परिवार और प्रियजनों के साथ मेरी संवेदनाए हैं.

Also Read: Coronavirus outbreak update: लॉकडाउन 2.0 पर गृह मंत्रालय ने जारी किये गाइडलाइंस, जानिए कहां राहत, कहां पाबंदी

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. संगमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अभी तक 68 (नमूनों की) जांच में छह संक्रमित पाए गए हैं, जो कि राज्य में कोविड-19 से संक्रमित शख्स के परिवार के सदस्य या सेवक हैं. सभी छह लोगों की दोबारा जांच भी की गई है. अन्य कोई भी जांच में संक्रमित नहीं पाया गया है.

बेथनी अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर जहां डॉक्टर भर्ती थे और री भोई जिले के नोंगपोह में दूसरे परिसर को सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है.

Also Read: Lockdown 2 guidelines : घर से बाहर निकले तो मास्क लगाना जरूरी, थूका तो होगी ये सजा

दोनों केन्द्रों में भर्ती सभी लोगों को पृथक कर दिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने 22 मार्च के बाद अस्पताल के शिलॉन्ग परिसर गए करीब 2000 लोगों की अब तक पहचान की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >