85th Congress convention: कांग्रेस के अधिवेशन का आखिरी दिन, होगी मेगा रैली, 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

85th Congress convention: कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के आखिरी दिन सबसे पहले राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे. इसके बाद पार्टी कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा करेगी.

85th Congress convention: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाधिवेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे. राहुल के संबोधन के बाद पार्टी 3 और प्रस्तावों पर चर्चा करेगी. आज के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी अपनी बात रखेंगे. इसी के साथ आयोजन का समापन हो जाएगा. वहीं, कांग्रेस की ओर से एक जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है. मेगा रैली में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की आशंकी है.

आज क्या होगा महाधिवेशन में खास: कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के आखिरी दिन सबसे पहले राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे. इसके बाद पार्टी कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा करेगी. दोपहर दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपना भाषण देंगे. 3 बजे पार्टी मेगा रैली का आयोजन करेगी. उम्मीद की जा रही है कि इसमें करीब दो लाख लोग शामिल होंगे.

बता दें, कांग्रेस का यह महाधिवेशन 24 फरवरी से नवा रायपुर में शुरू हुआ था. पहले दिन कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें यह तय हुआ था कि फिलहाल कांग्रेस वर्किंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा. इस बात पर चर्चा हुई की कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को देना चाहिए.

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस साल 20245 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनविरोधी’’ भारतीय जनता पार्टी सरकार से छुटकारा पाने के लिए एक ठोस विकल्प देने के मकसद से समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल करना चाहती है और इस लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते कोई भी बलिदान करने को तैयार है. कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में अपने संबोधन में खरगे ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली के एक ऐसे प्रधान सेवक हैं, जो हर रोज विज्ञापन छपवाते हैं, अपने ही मित्र की सेवा में लगे हैं.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >