Meerut Murder : मेरठ में एक और पति की हत्या, इस बार पत्नी के प्रेमी ने मारी तीन गोली

Meerut Murder : गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का शव मिला. शरीर पर तीन गोली के निशान थे. उसकी पत्नी पहले पति की मौत पर रोई और फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. तीन बच्चों की मां की इस हरकत से हर कोई हैरान है.

Meerut Murder : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी, क्योंकि पति को उसके रिश्ते के बारे में पता चल गया था. गांव के बाहर खेत में पति का शव मिला. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. शव पर गोलियों के निशान थे. तीन बच्चों की मां वह महिला पहले पति की मौत पर रोई और फिर प्रेमी के साथ भाग गई. इस हत्याकांड ने लोगों के जेहन में मुस्कान मामले की याद ताजा कर दी जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी.

महिला का था अवैध संबंध

शुरुआत में पुलिस को लगा कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला कुछ और निकला. जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ करने की कोशिश की, तो पता चला कि वह अपने अगवानपुर गांव के घर से लापता है. बाद में जांच में सामने आया कि महिला का अपने ही गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. जब पुलिस ने महिला के प्रेमी से संपर्क करने की कोशिश की, तो वह भी अपने घर पर नहीं मिला. बाद में पुलिस ने दोनों को एक साथ पकड़ा.

अवैध संबंध का पता चलने से महिला थी परेशान

पूछताछ के दौरान शख्स ने सच्चाई बता दी. उसने बताया कि पति को उसकी पत्नी और मेरे अवैध संबंध का पता चल गया था, जिससे महिला बहुत परेशान हो गई और उसने उसे मारने की साजिश रच ली. प्लान के अनुसार, शख्स ने महिला के पति को खेत के पास मिलने बुलाया और वहां पहुंचते ही उस पर तीन गोलियां दाग दीं.

मेरठ में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इसी जिले से एक और ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां एक महिला ने अपने प्रेम संबंध के चलते पति की हत्या करवा दी. महिला काजल, ने पहले अपने पति को नशीली दवा दी और फिर प्रेमी के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर से कई किलोमीटर दूर नहर पर ले गई. वहां काजल ने दुपट्टे से पति का गला घोंट दिया और शव को नहर में फेंक दिया.

यह भी पढ़ें : सौरभ की हत्यारन मुस्कान क्या सच में है प्रेग्नेंट? खुलासा जानकर चौंक जाएंगे आप

सौरभ राजपूत हत्याकांड

इन घटना ने मेरठ की चौंकाने वाली “ड्रम मर्डर” की याद भी ताजा कर दी है. 3 मार्च को मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. आरोप है कि दोनों ने शव के चार टुकड़े किए, उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया. इसके बाद हिमाचल प्रदेश भाग गए. बाद में मुस्कान ने अपने परिवार को जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >