Meerut Murder Case: जेल में बंद गर्भवती महिलाओं को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानें क्या है नियम

Meerut Murder Case: मेरठ सौरभ राजपूत हत्याकांड इस समय काफी चर्चा में है. इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कार और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों इस समय मेरठ जेल में रखा गया है. इस बीच मुस्कान के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई. उसका टेस्ट पॉजिटिव आया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि मुस्कान का टेस्ट कराया गया, जिसमें उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई है. मुस्कान के प्रेग्नेंट होने के बाद जेल में उसे कैसे रखा जाएगा. जेल नियम क्या है. इस बारे में आइये जानते हैं.

Meerut Murder Case: मुस्कान और साहिल ने 4 मार्च, 2025 की रात को इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी में अपने पति पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या बेरहमी से कर दी थी. मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ को चाकू घोंपकर मारने की बात कबूल कर ली है. मुस्कान के प्रेग्नेंट होने की खबर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने कहा, मुस्कान गर्भवती है, इसकी सूचना उन्हें अभी मौखिक रूप में ही मिली है. उन्होंने बताया कि जेल में आने वाली प्रत्येक महिला कैदी का स्वास्थ्य परीक्षण और गर्भावस्था जांच की प्रक्रिया नियमित रूप से की जाती है. मुस्कान की जांच भी इसी प्रक्रिया के तहत किया गया.

जेल में प्रेग्नेंट महिला को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

जेल में बंद प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाती है. अगर कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसे अन्य प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ अलग बैरक में रखा जाता है. ऐसी महिला कैदियों के विशेष ध्यान दिया जाता है. उसकी नियमित जांच की जाती है, खाना और मेंटल हेल्थ पर खास ध्यान दिया जाता है. प्रेग्नेंट कैदियों से कोई भी शारीरिक काम नहीं कराया जाता है. समय-समय पर प्रेग्नेंट महिला कैदी की जांच की जाती है.

सौरभ की बेरहमी से हुई थी हत्या, शव को टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट भरकर कर दिया था सील

इंदिरा नगर क्षेत्र निवासी सौरभ की 3 मार्च की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर यह वारदात की थी. अगले दिन, यानी 4 मार्च को दोनों ने शव को छिपाने के लिए एक नीला ड्रम खरीदा और शव के टुकड़े कर उसे सीमेंट और मलबे से सील कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >