MCD By-poll Result : बीजेपी या आप, एमसीडी उपचुनाव में किसने मारी बाजी, जानें यहां

MCD By-poll Result : एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी वार्ड, कांग्रेस ने संगम विहार ए वार्ड जीत लिया है.

MCD By-poll Result : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने सात सीटें, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटें, जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक-एक सीट जीती. मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 10 केंद्रों पर शुरू हुई. यह उपचुनाव बीजेपी के लिए खास अहमियत रखता था, क्योंकि फरवरी में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद यह उसकी पहली बड़ी चुनावी परीक्षा थी. चुनाव नतीजों ने सभी दलों के लिए राजनीतिक संदेश भी दिया.

बीजेपी के सुमर कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक से जीत दर्ज की

बीजेपी के सुमर कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक एमसीडी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कहा कि वे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए काम करेंगे. मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपये देने का वादा किया था, जिसका उपयोग क्षेत्र के विकास और चांदनी चौक की पुरानी गरिमा वापस लाने में किया जाएगा.

कांग्रेस नेता सुरेश चौधरी ने संगम विहार से जीत दर्ज की

कांग्रेस नेता सुरेश चौधरी ने एमसीडी उपचुनाव में वार्ड नंबर 163, संगम विहार से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि इस जीत का श्रेय संगम विहार की जनता को जाता है. उनका कहना है कि कई बीजेपी नेता, यहां तक कि मुख्यमंत्री भी यहां आए, लेकिन काम के आधार पर वोट नहीं मांगे. इसलिए उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं.

आम आदमी पार्टी नेता राम स्वरूप ने वार्ड नंबर 164, दक्षिणपुरी से जीत दर्ज की

आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप ने एमसीडी उपचुनाव में वार्ड नंबर 164, दक्षिणपुरी से जीत हासिल की. उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल, विधायक प्रेम चौहान और जनता को जाता है. राम स्वरूप ने बताया कि उन्हें यहां लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला. कई बीजेपी नेता प्रचार के लिए आए, लेकिन AAP कार्यकर्ता लगातार काम करते रहे और जीत सुनिश्चित की. उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >