Mann Ki Baat: भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा विश्व व्यापार का आधार बनेगा, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को देशवासियों से एक बार फिर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिये बात की. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड हैं.

Live Updates
1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

नन्ही आकर्षणा के जब्जे को पीएम मोदी ने किया सलाम

मन की बात में पीएम मोदी ने हैदराबाद की 11 वर्षीय आकर्षणा का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि आकर्षणा बच्चों के लिए सात पुस्तकालयों का प्रबंधन करती हैं. जिस तरह से वह बच्चों के भविष्य को संवारने में योगदान दे रही हैं, वह प्रेरणादायक है.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

राजस्थान में सुखदेव जी की टीम की पीएम ने की सराहना

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया कि राजस्थान में सुखदेव जी की टीम कोबरा और चेन्नई में ऑटो चालक एम राजेंद्र प्रसाद जी जैसे विभिन्न व्यक्ति और समूह, सांपों और कबूतरों सहित जानवरों को बचाने और उनकी देखभाल करने की दिशा में प्रेरक प्रयास कर रहे हैं. पीएम मोदी ने उनके काम की खूब सराहना की है.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

विश्व धरोहर स्थल घोषित किये गये भारतीय निर्माण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने खास रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि अत्यंत गर्व की बात है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से जुड़े शांतिनिकेतन और कर्नाटक के होयसल मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है. मन की बात के 105वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत का प्रयास है कि हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता मिले.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा विश्व व्यापार का आधार बनेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि, भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा विश्व व्यापार का आधार बनेगा.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

जी 20 में भारत ने किया नेतृत्व का प्रदर्शन- पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G-20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

चंद्रयान-3 की सफलता पर मिले कई पत्र

पीएम मोदी ने अपने खास मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरपआत चंद्रयान-3 की सफलता के साथ की. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उन्हें कई पत्र मिले. पीएम मोदी ने कहा कि इससे करोड़ों भारतीयों के गहरे लगाव का पता चलता है.

1:55 PM. 24 Sept 23 1:55 PM. 24 Sept

9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी अपने मन की बात के एपिसोड में आज महिला आरक्षण बिल पर देश वासियों से बात कर सकते हैं. इससे पहले 27 अगस्त को उन्होंने मन की बात का 104वां एपिसोड में चंद्रयान 3 की सफलता, G-20 की बैठक समेत कई मुद्दों पर बात की थी. इसके अलावा पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे.

9:57 AM. 24 Sept 23 9:57 AM. 24 Sept

Mann Ki Baat: पीएम मोदी करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों से आज एक बार फिर मन की बात करेंगे. पीएम मोदी के मन की बात का यह 105वां एपिसोड होगा. अपने मन की बात के एपिसोड में आज पीएम मोदी महिला आरक्षण बिल समेत कई मुद्दों पर देश वासियों से चर्चा कर सकते हैं. इससे पहले 27 अगस्त को उन्होंने मन की बात के 104वें एपिसोड में चंद्रयान 3 की सफलता, G-20 की बैठक समेत कई मुद्दों पर बात की थी. इसके अलावा पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे.

मुख्य बातें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को देशवासियों से एक बार फिर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिये बात की. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आज 105वां एपिसोड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >