Manipur News: एन बीरेन सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी कांग्रेस की तैयारी

Manipur News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है.

Manipur News: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है. एन बीरेन सिंह शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली आए थे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी सांसद संबित पात्रा समेत कई और मंत्री विधायक मौजूद थे.

कई विधायक जता रहे थे असंतोष

एन बीरेन के खिलाफ पार्टी के कई विधायक काफी समय से असंतोष जता रहे थे. पार्टी के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विधायकों ने बीते साल पीएम मोदी को पत्र लिखकर एन बीरेन के खिलाफ असंतोष जताया था. उन्हें पद से हटाने की मांग की थी. एन बीरेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश के जातीय संघर्ष से मुक्त कराने की थी.

कांग्रेस के निशाने में थे बीरेन सिंह, अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी तैयारी

मणिपुर हिंसा के बाद निर्वतमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह विपक्ष के निशाने पर थे. कांग्रेस सहित विपक्षी नेता लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे थे. कांग्रेस उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भी थी.

बीरेन सिंह ने जनता से मांगी थी माफी

बीते साल के अंतिम महीनों में एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा को लेकर नागरिकों से माफी मांगी थी. उन्होंने अपने बयान में कहा था मणिपुर में जो भी हुई उसके लिए मैं लोगों से माफी मांगता हूं. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई थी कि 2025 में स्थिति अच्छी होगा. बता दें साल 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में कई लोग मारे गये थे. हजारों लोगों को बेघर होने पड़ा है. यहां कुकी और मैतेई जाती में संघर्ष के कारण पूरा राज्य प्रभावित हुआ है.

मणिपुर विधानसभा की क्या है स्थिति

60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस के पांच विधायक हैं. एक अन्य विपक्षी पार्टी एनपीपी के सात विधायक हैं. जबकि बीजेपी के 32 विधायक हैं और उसे नगा पीपुल्स फ्रंट के 5 और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 6 विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. 3 निर्दलीय विधायक और कुकी पीपुल्स अलायंस के 2 विधायक भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >