मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई, राहुल-प्रियंका को भी दिया धन्यवाद

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नये अध्यक्ष बन गये हैं. खड़गे को 7 हजार 8 सौ 97 वोट मिले, वहीं, चुनाव में उनके खिलाफ खड़े शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले. 24 साल में यह पहला मौका है जब गैर नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष बना है.

Congress President Result: भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान अब वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ में है. खड़गे ने चुनाव में थरूर को बड़े अंतर से हरा दिया है. इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की. जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले. वहीं,  416 वोट खारिज हुए. बीते 24 सालों में यह पहला मौका है जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कमान किसी गैर नेहरू-गांधी परिवार को मिली है.

भारी मतों से थरूर की हुई हार: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर की भारी मतों से हार हुई है. बता दें, खड़गे को 7 हजार 8 सौ 97 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले. 24 साल में यह पहला मौका है जब गौर नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष बना है. खड़गे से पहले सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे जो नेहरू-गांधी परिवार से नहीं थे.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल: इधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी (AICC) कार्यालय के बाहर नेता और कार्यकर्ताओं जश्न मनाते नजर आये. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल और नगाड़ों के साथ खड़गे के जीत की खुशी मनाई गई.

थरूर ने दी खड़गे को बधाई: वहीं, चुनाव में हार के बाद शशि थरूर ने खड़गे को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी की बात भी है.  थरूर ने कहा कि वो मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं. थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में योगदान देने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को भी धन्यवाद दिया.

Also Read: Congress President Result LIVE: कांग्रेस के नये अध्यक्ष होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, औपचारिक ऐलान बाकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >