I.N.D.I.A. गठबंधन के पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे, देखें उनका राजनीतिक सफर

इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद खरगे ने कहा, सबसे पहले जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है. मैं वंचितों के लिए काम करता हूं. पहले जीतें, फिर देखेंगे. मैं कुछ भी नहीं चाहता हूं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया. हालांकि खबर है कि इस मुद्दे पर आखिरी निर्णय नहीं हो पाया है.

पीएम पद की उम्मीदवारी पर बोले खरगे- पहले जीतें, फिर देखेंगे

इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सबसे पहले जीतना अहम है और बाकी चीजों पर बाद में फैसला किया जा सकता है. मैं वंचितों के लिए काम करता हूं. पहले जीतें, फिर देखेंगे. मैं कुछ भी नहीं चाहता हूं.

मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में जानें

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें 7897 वोट मिले थे. उन्होंने शशि थरूर को हराया था. खरगे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं. खरगे दक्षिण भारत के कर्नाटक से आते हैं. 80 साल के खरगे 50 साल से भारतीय राजनीति में हैं. 2009 में खरगे गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते और सांसद बने. उसके बाद मोदी लहर के बावजूद 2014 और 2019 में चुनाव जीते. खरगे 9 बार विधायक भी रह चुके हैं.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद होगा ‘इंडिया’ गठबंधन में PM उम्मीदवार का फैसला, बोलीं ममता बनर्जी- देर आए दुरुस्त आये

केंद्र में कई मंत्रालय भी संभाल चुके हैं खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे केंद्र सरकार में कई अहम मंत्री पद पर भी रहे हैं. मनमोहन सिंह सरकार में खरगे 2013 से 2014 तक रेल मंत्री रहे. वहीं 2009 से 2013 तक केंद्रीय मंत्रिमंडल में श्रम और रोजगार मंत्री रहे.

मल्लिकार्जुन खरगे

दल:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

पिता का नाम: श्री मपन्ना

माता का नाम:श्रीमती साईबव्वा

पत्नी का नाम:श्रीमती राधाबाई खरगे

राज्य का नाम:कर्नाटक

स्थायी पता:नंबर ई/11/1297, बसवनगर, ब्रह्मपुरा, गुलबर्गा टाउन, गुलबर्गा तालुक और जिला, 585102

ईमेल आईडी:mallikarjun.kharge‍@sansad.nic.in

शैक्षणिक योग्यता: बीए, एलएलबी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज, गुलबर्गा (कलबुर्गी) और एसएसएल लॉ कॉलेज, गुलबर्गा (कलबुर्गी) कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़, कर्नाटक से शिक्षा प्राप्त की.

घूमे गए देश:अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्राजील, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, तुर्की, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, सिंगापुर, हांगकांग, यूएई, थाईलैंड, कुक आइलैंड्स, श्रीलंका और नेपाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >