अमित शाह पर महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, गरमाई सियासत, बीजेपी ने दर्ज किया मामला

Mahua Moitra On Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. महुआ मोइत्रा ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को लेकर ऐसा शाह पर टिप्पणी की थी. बीजेपी नेताओं ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों को बेहद आपत्तिजनक और लोकतांत्रिक मतभेद का अपमान कहा है.वहीं, महुआ मोइत्रा ने अब तक बीजेपी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Mahua Moitra On Amit Shah: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया है. घुसपैठ मुद्दे पर अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों से अब विवाद खड़ा हो गया है. मोइत्रा ने शाह पर बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर कहा कि उनका ‘सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए.’ उनके इस बयान पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया जताई गई है. भाजपा ने इस टिप्पणी को अप्रिय और घृणास्पद करार देते हुए महुआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

महुआ ने दिया था विवादित बयान

मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है. मोइत्रा ने कहा ‘‘वे बार-बार घुसपैठियों के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन भारत की सीमा की सुरक्षा पांच बलों की ओर से की जाती है, और यह सीधे तौर पर गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है.’’ तृणमूल सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन का हवाला देते हुए कहा ‘‘लाल किले से खड़े होकर प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि घुसपैठिए जनसांख्यिकीय बदलाव कर रहे हैं. लेकिन जब वह यह कह रहे थे, तब उनके गृह मंत्री अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे और ताली बजा रहे थे.’’ उन्होंने इसके बाद शाह पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा, ‘‘अगर हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है, अगर दूसरे देश के लोग हर दिन घुस रहे हैं, अगर हमारे नागरिक शिकायत करते हैं कि घुसपैठिए हमारी माताओं और बहनों पर नजर रख रहे हैं और हमारी जमीन छीन रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अमित शाह का सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए.’’

बीजेपी ने दर्ज कराया मामला

लोकसभा सदस्य मोइत्रा ने कहा ‘‘जब गृह मंत्रालय और गृह मंत्री देश की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते, और प्रधानमंत्री स्वयं कहते हैं कि घुसपैठिए हमारे लोगों को परेशान कर रहे हैं, तो फिर गलती किसकी है? क्या यह हमारी गलती है? या आपकी?’’ उन्होंने यह भी सवाल किया कि सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की मौजूदगी के बावजूद घुसपैठ क्यों जारी है. मोइत्रा के बयान से विवाद पैदा हो गया है और बीजेपी ने कृष्णानगर कोतवाली पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, मोइत्रा ने अब तक बीजेपी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बीजेपी ने टिप्पणी को बताया बेहद आपत्तिजनक

बीजेपी नेताओं ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों को बेहद आपत्तिजनक और लोकतांत्रिक मतभेद का अपमान कहा है. बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा ‘‘अप्रिय और आपत्तिजनक टिप्पणी केवल व्यक्ति और तृणमूल की मानसिकता को दर्शाती है. हम जानना चाहेंगे कि क्या यह तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक रुख है, यदि नहीं, तो उसे माफी मांगनी चाहिए और मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए.’’ हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >