महात्मा गांधी की मजबूत व जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेगी, बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गांधी की सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया. अपने पूरे जीवन में न केवल अंहिसा के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी काम किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि महात्मा गांधी की मजबूत और जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा प्रासंगिक बनी रहेगी. द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से देशहित में उनकी विचारधारा और शिक्षाओं का अनुसरण करने का भी आह्वान किया. गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘गांधी जी की सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया है. गांधी जी ने अपने पूरे जीवन में न केवल अंहिसा के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों के लिए भी काम किया. वह अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव और निरक्षरता के खिलाफ लड़े.’ उन्होंने कहा कि गांधी जी ने लोगों को स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसने इतिहास की धारा बदल दी और आजादी मिली. राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’

मंडेला, ओबामा जैसे नेता गांधी के विचारों से प्रभावित हुए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेलसन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य नेता गांधी जी के विचारों से प्रभावित हुए. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘गांधीजी की मजबूत और जीवंत विचारधारा हमेशा दुनिया के लिए प्रासंगिक रहेगी. आइए, खुद को देश के कल्याण के लिए समर्पित करने के वास्ते गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर हम उनके मूल्यों और शिक्षाओं को अपने विचारों, वाणी और कार्य में शामिल करने का संकल्प लें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >