महाराष्ट्र में ‘डबल इंजन’ की सरकार से हो गया तीन-पहिये वाला ऑटो-रिक्शा, सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज

पिछली बार, शिवसेना में विभाजन हुआ था और इस बार यह एनसीपी में हुआ है. पहले, डबल इंजन की सरकार थी और अब यह तीन पहिये वाला ऑटोरिक्शा बन गया है. जानें सीएम भूपेश बघेल ने क्या कहा

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इस क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन और अजित पवार के एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार से तीन-पहिये वाला ‘ऑटो-रिक्शा’ बन गया है. यहां चर्चा कर दें कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जबकि उनकी पार्टी के आठ सहकर्मियों को शिंदे सरकार में मंत्री बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र सरकार में और उथल-पुथल होने का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मैंने देखा कि देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार एक दूसरे के साथ बैठे हुए थे और मुस्कुरा रहे थे,जबकि राज्यपाल के दूसरी ओर बैठे मुख्यमंत्री शिंदे के चेहरे से मुस्कान गायब थी. सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार, शिवसेना में विभाजन हुआ था और इस बार यह एनसीपी में हुआ है. पहले, डबल इंजन की सरकार थी और अब यह तीन पहिये वाला ऑटोरिक्शा बन गया है.

सीएम स्टालिन ने एनसीपी नेता शरद पवार से बात की

आगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. उन्होंने कहा कि अभी और उथल-पुथल होगी…लोगों को इस तरह का विकास पसंद नहीं हैं और इसका असर भविष्य में नजर आएगा. इधर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने एनसीपी नेता शरद पवार से बात की. स्टालिन ने उन्हें अपना समर्थन दिया है.

Also Read: शरद पवार ने एनसीपी की टूट पर कहा- कुछ लोग भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये
शरद पवार को लगा झटका

यहां चर्चा कर दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यही नहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इसे एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर माना जा रहा है. शरद पवार ने 24 वर्ष पहले एनसीपी की स्थापना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >