Maharashtra Politics : ये फार्मूला चला तो महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति हार सकती है चुनाव

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र चुनाव भी जीतेंगे. जानें महा विकास अघाड़ी क्यों भर रही है जीत का दंभ

Maharashtra Politics : लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के नतीजों के बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन निराश थी लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद इसमें जान आ गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया है कि महायुति आगामी विधानसभा चुनाव में ‘प्रचंड’ बहुमत से जीत दर्ज करेगी.

इस बार विधानसभा की जंग किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं नजर आ रही है. महायुति की अगुवाई करने वाली बीजेपी हरियाणा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित है जबकि महा विकास अघाड़ी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बदौलत सत्ता में लौटने का प्रयास करती नजर आ रही है.

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने महाराष्ट्र में दिखाया था कमाल

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन किया था और 48 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वोट के आंकड़ों पर गौर करें तो महा विकास अघाड़ी को 158 विधानसभा में बढ़त मिली थी. वहीं दूसरी ओर महायुति को लोकसभा में केवल 17 सीटें मिलीं. यह गठबंधन 125 विधानसभा में आगे रहा था. दोनों गठबंधनों के बढ़त में 33 विधानसभा सीटों का अंतर था. यानी सूबे में सत्ता की चाबी इसी आंकड़े में छिपी है.

इस बीच विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है. एमवीए ने आरोप लगाया कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 2,500-10,000 नाम हटा दिए गए, जहां उसे लोकसभा चुनावों में बढ़त मिली थी.

Read Also : Maharashtra Politics : सीट बंटवारे पर MVA में दरार? संजय राउत ने कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

20 नवंबर को महाराष्ट्र में वोटिंग

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसके बाद साफ हो जाएगा कि प्रदेश में कौन सरकार बनाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >