Maharashtra crisis LIVE : संजय राउत आज दे रहे हैं डिनर पार्टी, भाजपा नेताओं को भी भेजा निमंत्रण

Maharashtra political crisis : महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट लगातार गहराता जाता है. एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में भाजपा (BJP) नेता प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (governor bhagat singh koshyari) से मिले हैं और उन्हें ज्ञापन सौंपा है, वहीं राजनीतिक घटनाक्रम पर विचार के लिए महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक मुंबई के मालाबार हिल के सह्याद्री गेस्ट हाउस में हो रही है. राजनीतिक क्रम से जुड़ी हर खबर से अपडेट रहने के लिए लगातार पढ़ते रहें Prabhat Khabar .com का यह लाइव ब्लॉग:-

Live Updates
1:34 PM. 24 Mar 21 1:34 PM. 24 Mar

संजय राउत आज दे रहे हैं डिनर पार्टी

शिवसेना सांसद संजय राउत आज रात डिनर पार्टी का आयोजन कर रहे हैं. इस पार्टी में प्रदेश के सभी सांसदों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि यह पार्टी पूर्व निर्धारित थी कि लेकिन महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच यह पार्टी बहुत खास हो गयी है.

1:34 PM. 24 Mar 21 1:34 PM. 24 Mar

परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है और कहा कि परमबीर सिंह का ट्रांसफर और उनके द्वारा लगाये गये आरोप गंभीर मसला है, लेकिन आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गये. कोर्ट ने परमबीर सिंह के वकील से कहा कि आप पहले हाईकोर्ट जायें. परमबीर सिंह की याचिका आज दोपहर में ही बंबई हाईकोर्ट में दाखिल की जायेगी.

1:34 PM. 24 Mar 21 1:34 PM. 24 Mar

सुप्रीम कोर्ट में परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट में परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई शुरू हो गयी है. कोर्ट ने उनसे पूछा है कि आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गये. साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा है कि आपने अनिल देशमुख को पक्षकार क्यों नहीं बनाया है. कोर्ट ने यह माना है कि परमबीर सिंह का तबादला और आरोप गंभीर है जिसपर विचार किये जाने की जरूरत है.

11:23 AM. 24 Mar 21 11:23 AM. 24 Mar

राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज भाजपा नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले. राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडवीस ने उद्धव ठाकरे की सरकार पर हमला बोला और कहा कि महाराष्ट्र में महाराष्ट्र विकास अगाड़ी की सरकार ने शासन में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है.

UPSC Main Result 2020 : संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, अब शुरू करें इंटरव्यू की तैयारी, देखें डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in

11:23 AM. 24 Mar 21 11:23 AM. 24 Mar

अनिल देशमुख को बचा रहे हैं पवार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संकट के बाद शरद पवार ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, लेकिन दोनों में ही उन्होंने अनिल देशमुख को बचाने का प्रयास किया. प्रदेश के मुख्यमंत्री भी चुप्पी साधे हुए हैं.

सह्याद्री गेस्ट हाउस में होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक

प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट पर विचार करने के लिए मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें अनिल देशमुख के भविष्य पर भी चर्चा संभव है.

परमबीर सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है. परमबीर सिंह ने अपने तबादले के खिलाफ अर्जी लगायी है.

7th Pay Commission latest news today : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया फेस्टिवल एडवांस ऑफर, देर ना करें जल्दी करें आवेदन

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

Maharashtra political crisis : महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट लगातार गहराता जाता है. एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व में भाजपा (BJP) नेता प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (governor bhagat singh koshyari) से मिले हैं और उन्हें ज्ञापन सौंपा है, वहीं राजनीतिक घटनाक्रम पर विचार के लिए महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक मुंबई के मालाबार हिल के सह्याद्री गेस्ट हाउस में हो रही है. राजनीतिक क्रम से जुड़ी हर खबर से अपडेट रहने के लिए लगातार पढ़ते रहें Prabhat Khabar .com का यह लाइव ब्लॉग:-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >