Maharashtra New CM: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? NCP नेता बोले- तीनों पार्टियां मिलकर करेंगे तय

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने धमाकेदार जीत दर्ज की.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में महायुति ने 230 पर जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस-शिवसेना (UBT)-NCP (SP) गठबंधन केवल 46 सीटों पर सिमट गया. प्रचंड जीत के बाद अब सवाल है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस इस रेस में आगे चल रहे हैं.

तीनों दलों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर होगा फैसला

महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री को लेकर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, तीनों पार्टियां एक साथ बैठकर तय करेंगी कि हमारा नेता कौन होगा. हम तीनों पार्टियां एक साथ बैठकर तय करेंगी कि सीएम कौन बनेगा, अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं, उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है. आज हमारे सभी विधायक बैठक में आए, कई परिषद सदस्य भी आए. सभी ने तय किया है कि अजित पवार विधानसभा में हमारा नेतृत्व करेंगे, लेकिन सीएम कौन होगा, हम तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी.

Also Read: Maharashtra Election Result : शरद पवार और हुए कमजोर, पढ़ें महाराष्ट्र के 5 क्षेत्रों में क्या रहा हाल

एनसीपी नेताओं की मांग, अजित पवार बने मुख्यमंत्री

एनसीपी के पुणे अध्यक्ष दीपक मानकर ने कहा, एनसीपी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर ‘दादा’ (अजित पवार) सीएम बनते हैं, तो महाराष्ट्र को एक अच्छी दिशा मिलेगी. दादा में काम करने की क्षमता है. हम जानते हैं कि पिछले 2.5 वर्षों में उन्होंने महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम के रूप में किस तरह का काम किया. उन्होंने आगे कहा, महायुति सबको साथ लेकर चल रही है. पीएम मोदी और अमित शाह फैसला लेंगे, सभी साथ बैठेंगे. फडणवीस, शिंदे और दादा (अजित पवार) तीनों ही सक्षम हैं.

महायुति के नेता, बीजेपी नेतृत्व तय करेगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कहा कि महायुति नेता और भाजपा नेतृत्व यह तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं : प्रफुल्ल पटेल

महाराष्ट्र के सीएम चेहरे पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, मुझे सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं है. इस बारे में निर्णय तीनों दलों (शिवसेना, एनसीपी और भाजपा) की बैठक में किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >