Maharashtra New CM : एकनाथ शिंदे या देवेंद्र फड़णवीस, महायुति किसे चुनेगी सीएम?

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति गठबंधन की सरकार की संभावना नजर आ रही है. इस बीच सवाल उठ रहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा?

Maharashtra New CM : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है. इस बीच सवाल उठ रहा है कि कौन प्रदेश का मुख्यमंत्री होगा? क्या गठबंधन मतदाताओं का दिल जीतने वाले एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए रखेगा? या फिर बीजेपी के शानदार प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाएगा? खैर ये तो एक-दो दिन में साफ हो जाएगा. गठबंधन में शामिल एनसीपी (अजित गुट) के समर्थक अजित पवार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के पांच महीने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दिखाया जलवा

राजनीति में पांच महीने का समय बहुत लंबा होता है. यदि आपको याद हो तो, महाराष्ट्र के बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी ली थी. इसके बाद उन्होंने जून में इस्तीफा देने की पेशकश की थी. नवंबर में, वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति की जीत के सितारों में से एक के रूप में उभरे हैं.

अमित शाह ने सीएम फेस को लेकर क्या कहा था?

गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला महाराष्ट्र चुनाव के बाद महायुति के घटक दलों के साथ बात के बाद किया जाएगा. शाह ने 10 नवंबर को कहा था, ”फिलहाल एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं. चुनाव के बाद तीनों गठबंधन सहयोगी सीएम पद पर फैसला करेंगे.”

Read Also : Maharashtra chunav result 2024 : ”हमारी सीटें चुरा ली”, एमवीएम के खराब प्रदर्शन पर बोले संजय राउत

बीजेपी का प्रदर्शन बहुत शानदार

चुनाव से पहले गठबंधन को एकजुट करने के लिए शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कहा था कि बीजेपी से मुख्यमंत्री बनना ठीक रहेगा. 23 नवंबर 2024 को बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री फडणवीस एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही जबकि 124 सीटों पर आगे चल रही है. यह 83% का र्चौकाने वाला स्ट्राइक रेट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >