नासिक में पिकनिक मनाने गए परिवार को गुंडों ने 20 KM तक दौड़ाया, छेड़छाड़ के विरोध पर हमला; 9 गिरफ्तार

Maharashtra के नासिक से एक चौंकाने वाली और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. भावली डैम (Bhavli Dam) पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार को बदमाशों के आतंक का सामना करना पड़ा. महज इसलिए क्योंकि परिवार की एक महिला ने खुद पर फब्तियां कसने और छेड़खानी करने वाले युवकों का विरोध किया था. इसके बाद बदमाशों ने करीब 25 से 30 किलोमीटर तक पीड़ित परिवार की गाड़ी का पीछा किया. लोहे की रॉड से कई बार जानलेवा हमला किया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Maharashtra: पीड़ित महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पूरी घटना के बारे में जानकार दी. पीड़ित ने बताया, "हमारा 8 सदस्यों का परिवार 12 जुलाई को भावली डैम घूमने गया था. वहां 20-25 साल के दो युवकों ने मुझ पर अश्लील टिप्पणियां कीं और परेशान करना शुरू कर दिया. जब मैंने हिम्मत दिखाकर उन्हें डांटा, तो वे बहस करने लगे. इसके बाद मेरे पति और देवर वहां पहुंचे और दोनों बदमाशों को आड़े हाथों लिया. उस वक्त तो वे वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे अपने गांव से 8-10 लोगों को लेकर वापस लौट आए." पीड़ित महिला के मुताबिक, बदमाशों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते हाथापाई पर उतर आए. स्थिति बिगड़ती देख परिवार तुरंत अपनी गाड़ी में बैठकर नासिक के लिए रवाना हो गया.

रास्ते में 5 से 6 बार गाड़ी रोककर पीटा, टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर बचाई जान

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि बदमाशों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. वे गाड़ियों में लोहे की रॉड लेकर पीछे लग गए. पति ने बताया, "जैसे ही हम टोल प्लाजा के पास पहुंचे, एक कार ने हमारा रास्ता रोका और हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए हमें टोल प्लाजा का बैरिकेड तोड़कर गाड़ी भागानी पड़ी. हम एक संकरे रास्ते पर निकल गए, लेकिन बदमाशों ने वहां भी हमें घेर लिया. पूरे रास्ते में उन्होंने हमारी गाड़ी पर 5 से 6 बार रॉड से हमला किया. हमने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई और सीधे नासिक के पुलिस स्टेशन पहुंचे. मेरी मांग है कि इन गुंडों पर मकोका (MCOCA) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए."


पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया

इस सनसनीखेज वारदात के बाद नासिक पुलिस तुरंत एक्शन में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. नासिक के एसपी धोंडोपंत स्वामी (SP Dhondopant Swami) ने बताया: "एफआईआर दर्ज होने के बाद हमने इस मामले की सघन जांच शुरू की. घटना के वीडियो फुटेज और तकनीकी सबूतों की जांच के आधार पर अब तक 9 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी में 6-7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन हमने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी पकड़ा है जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी या उनकी मदद की थी. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है."


ये भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा पर कानूनी शिकंजा, उम्र विवाद को लेकर केरल से एमपी तक जांच तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >