Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? दिल्ली में अमित शाह संग बैठे शिंदे, फडणवीस और पवार

Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर मंथन जारी है.

Maharashtra Government Formation: महाराष्ट्र की राजनीति दिल्ली में शिफ्ट हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति की बैठक हो रही है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, और अजित पवार शाह के साथ मीटिंग में मौजूद हैं.

शाह से मीटिंग के पहले सुनील तटकरे के साथ बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक से पहले देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार और सांसद सुनील तटकरे के साथ बैठक हुई. लंबी मीटिंग के बाद फडणवीस और अजित पवार शाह से मिलने तटकरे के आवास से रवाना हुए.

सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री चेहरे पर दिया बड़ा बयान

सरकार गठन और सीएम चेहरे पर महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, “इतनी जल्दी क्यों है? जब भी पार्टियां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतती थीं, तो उन्हें हमेशा 14 से 15 दिन लगते थे. हमने राज्य में सरकार बनाई है. कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए.” शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे के बयान पर उन्होंने कहा, कांग्रेस में बहुत अहंकार है. जनता ने उन्हें असलियत दिखा दी है. कभी अहंकार नहीं करना चाहिए. जनता का दिल जीतने की बजाय उनका एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना था.

Also Read: Maharashtra News: MVA में टूट की आशंका, उद्धव गुट ने चुनाव में हार के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

एकनाथ शिंदे का तेवर हुआ डाउन

महाराष्ट्र में नये मुख्यमंत्री को लेकर जारी खींच-तान के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि सरकार गठन में उनकी ओर से कोई दिक्कत नहीं है. पीएम मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, उसे मंजूर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी फैसला बीजेपी का होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक दिन पहले शिंदे को पीएम मोदी का फोन आया था. दावा किया जा रहा है कि फोन आने के बाद ही शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की जिद्द छोड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >