Maharashtra CM News: 96 घंटे में कैसे बदल गया महाराष्ट्र का सीन? एक कॉल और सीएम पद का रास्ता साफ

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होती दिख रही है. बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि उन्हें बीजेपी का हर फैसला मंजूर होगा. आखिर चुनाव रिजल्ट आने के चार दिन बाद अचानक ऐसा क्या हो गया कि शिंदे के तेवर डाउन हो गए. एक फोन कॉल ने महाराष्ट्र का सीन ही बदल डाला.

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को आया था. चार दिन यानी 96 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन शिंदे के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई. शिंदे ने साफ कर दिया है कि बीजेपी का जो फैसला होगा, उन्हें मंजूर होगा. अब सवाल उठता है कि जिस एकनाथ शिंदे के तेवर आज से पहले हाई थे, रिजल्ट आने के चौथे दिन ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने अपना हथियार रख दिया.

शिंदे ने कब क्या-क्या कहा?

  • रिजल्ट आने के फौरन बाद फडणवीस ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कह दिया था कि महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बात नहीं हुई थी. शिंदे के बयान से साफ हो गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से नीचे कोई भी बात स्वीकार्य नहीं होगी.
  • शिवेसना ने साफ कर दिया था कि शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करेंगे. शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने कहा था कि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था. उनकी वजह से ही महाराष्ट्र में महायुति की बड़ी जीत हुई है.
  • एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग के बीच बिहार मॉडल की एंट्री हुई. शिवसेना नेताओं ने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र में भी एनडीए को बिहार की ही तरह शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. लेकिन इस मॉडल को बीजेपी ने नकार दिया.

एक कॉल ने शिंदे का तेवर कर दिया डाउन

एकनाथ शिंदे मंगलवार तक मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़े हुए थे. लेकिन शाम को उनकी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से हुई. पीएम और शाह से बातचीत के बाद रातभर में शिंदे के तेवर डाउन हो गए. बुधवार को उन्होंने तड़के प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई बाधा नहीं है. शिंदे ने कहा, बीजेपी का फैसला अंतिम होगा. पीएम मोदी और शाह का जो भी निर्णय होगा, हम उसका स्वागत करेंगे.

Also Read: Maharashtra CM News: पीएम मोदी के फोन के बाद शिंदे का तेवर डाउन, बोले- बीजेपी का सीएम मंजूर, देखें VIDEO

देवेंद्र फडणवीस दिल्ली तलब

एकनाथ शिंदे जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी समय देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया गया. इससे पहले फडणवीस दो बार दिल्ली की यात्रा कर लौटे थे. दिल्ली में आला कमान ने शिवसेना और एनसीपी के नेताओं को भी बुलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >