Maharashtra Election 2024 : स्कूटर की डिक्की में छिपाए गए थे 1.5 करोड़, पुलिस ने किया जब्त

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के नागपुर में स्कूटर सवार से डेढ़ करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. ऐसी आशंका है कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव में किया जाना था. मामले की जांच जारी है.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले तलाशी अभियान जारी है. इस क्रम में नागपुर शहर में पुलिस ने एक स्कूटर सवार के पास से डेढ़ करोड़ रुपये जब्त किए. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग को इस संबंध में सूचना दे दी गई है. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग है. इन पैसों से चुनाव प्रभावित किए जाने की आशंका है.

Read Also : Maharashtra Election: ‘बैग’ की जांच कोई मुद्दा नहीं, केवल उद्धव की वोट मांगने की तिकड़म- देवेंद्र फडणवीस

स्कूटर की डिक्की में छिपाए गए थे पैसे

तहसील पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यशोधरा नगर निवासी इस व्यक्ति को बुधवार रात सेंट्रल एवेन्यू इलाके में नियमित जांच के दौरान रोका गया. सुरक्षाकर्मियों को स्कूटर की डिक्की में छिपा कर रखे गए 1.35 करोड़ रुपये जबकि व्यक्ति के पास मौजूद बैग में 15 लाख रुपये मिले. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति के अस्पष्ट जवाबों से संदेह और बढ़ गया. उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह धनराशि महाराष्ट्र चुनाव में किसी अवैध गतिविधि या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी तो नहीं है.
(इनपुट पीटीआई)

Read Also : Maharashtra: बैग चेकिंग पर सियासत गर्म, उद्धव के बाद अजित, फडणवीस और सीएम शिंदे की भी हुई जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >