महाराष्ट्र संकट LIVE : रविशंकर प्रसाद का आरोप विकास नहीं वसूली हो रही

महाराष्ट्र (maharashtra) में जारी राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है. 100 करोड़ की वसूली मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh ) का पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने तो बचाव किया है और कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उनपर आरोप तो लगे हैं लेकिन प्रमाण नहीं हैं. लेकिन भाजपा इस मसले पर बैकफुट पर आने के लिए तैयार नहीं है. अब से कुछ देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र संकट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar.com का यह लाइव ब्लॉग…

10:39 PM. 23 Mar 21 10:39 PM. 23 Mar

महाराष्ट्र में विकास नहीं वसूली हो रही : रविशंकर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में जो खेला हो रहा है उसमें विकास नहीं वसूली हो रही है.

सचिन वाजे ठाणे मनसुख हिरेन की हत्या में संलिप्त था

महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि सचिन वाजे ठाणे निवासी मनसुख हिरेन की हत्या में संलिप्त था. एनआईए से उसकी हिरासत लेने के लिए अदालत का रुख करेंगे.

10:39 PM. 23 Mar 21 10:39 PM. 23 Mar

एनआईए को मिली एक सीक्रेट डायरी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सर्च के दौरान एक डायरी मिली जिसमे कई महत्वपूर्ण जानकारी कोड वर्ड में दर्ज है. एजेंसी को उम्मीद है कि इसे डिकोड करने के बाद कई अहम जानकारियां मिलेंगी. इस डायरी में पब और रेस्टोरेंट से वसूली गयी रकम की जानकारी है.

6:01 PM. 23 Mar 21 6:01 PM. 23 Mar

प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग का रैकेट चल रहा

आईपीएस रश्मि शुक्ला ने प्रदेश में चल रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का पर्दाफाश किया था. उन्होंने डीजी को चिट्ठी लिखकर इस बात का खुलासा किया था. ट्रांसफर-पोस्टिंग में उन्होंने राजनीतिक कनेक्शन की बात कही थी. उनके पास ऐसी सूचना आयी थी इसलिए उन्होंने इस मामले में जांच की इजाजत मांगी थी. देवेंद्र फडणवीस ने रश्मि शुक्ला के पत्र के हवाले से यह आरोप लगाया है कि प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग का रैकेट चल रहा था.

6:01 PM. 23 Mar 21 6:01 PM. 23 Mar

देवेंद्र फडणवीस का आरोप शरद पवार के दावे गलत

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया कि शरद पवार ने कल जो भी दावे किये वे गलत थे. अनिल देशमुख कोरेंटिन नहीं थे बल्कि वे 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे और लोगों से मिल रहे थे.

अनिल देशमुख ने दी सफाई

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की कुर्सी पर संकट है. आज उन्होंने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है. अनिल देशमुख ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में झूठी खबरें फैलाई जा रही है. 5 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुझे 5-15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

10Sankalp For Axom : जाति, माटी और बेटी को सशक्त करने पर जोर, 10 लाख नौकरी का वादा, भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

Posted By : Rajneesh Anand

मुख्य बातें

महाराष्ट्र (maharashtra) में जारी राजनीतिक संकट बढ़ता ही जा रहा है. 100 करोड़ की वसूली मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh ) का पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने तो बचाव किया है और कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे क्योंकि उनपर आरोप तो लगे हैं लेकिन प्रमाण नहीं हैं. लेकिन भाजपा इस मसले पर बैकफुट पर आने के लिए तैयार नहीं है. अब से कुछ देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र संकट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar.com का यह लाइव ब्लॉग…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >