महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, दो बस के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 घायल

बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी. उन्होंने बताया कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई.

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात दो निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई.

कैसे हुई बसों के बीच टक्कर

अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी. उन्होंने बताया कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

इस टक्कर में दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि हादसे की वजह के कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा.

Also Read: क्या बदल जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री ? जानें इस सवाल का देवेंद्र फडणवीस ने क्या दिया जवाब

दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में बम की धमकी, सोनीपत में ट्रेन की गहन जांच की गई

दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बम होने की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गहन जांच की गई. अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार रात नौ बजकर 34 मिनट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची. उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने एक श्वान दस्ते के साथ ट्रेन की गहन जांच की. अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में कोई विस्फोटक नहीं मिला. उन्होंने बताया कि ट्रेन को देर रात एक बजकर 48 मिनट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन से रवाना कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >