Devendra Fadnavis Shapath Grahan: शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस को मिला मां का आशीर्वाद

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ लेने से पहले देवेंद्र ने अपनी मां का आर्शीवाद लिया.

Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. जब वो शपथ ग्रहण के लिए अपने घर से समारोह स्थल आजाद मैदान के लिए रवाना हुए, तो उन्होंने सबसे पहले अपनी मां का आर्शीवाद लिया. मां ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया.

पति के शपथ ग्रहण में शामिल हुईं अमृता फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी शामिल हुई. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह बहुत खूबसूरत दिन है जब देवेंद्र जी छठी बार विधायक बने हैं और तीसरी बार उन्हें मुख्यमंत्री पद मिला है.

Also Read: Devendra Fadnavis Shapath Grahan: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित ने डिप्टी सीएम की ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता हुए शामिल

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य NDA नेता शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >