Maharashtra chunav result 2024 : ”हमारी सीटें चुरा ली”, एमवीएम के खराब प्रदर्शन पर बोले संजय राउत

Maharashtra chunav result 2024 : महाराष्ट्र में महायुति की जीत के संकेत मिल रहे हैं. इस बीच शिवसेना (ठाकरे गुट) नेता संजय राउत का बयान सामने आया है.

Maharashtra chunav result 2024 : महाराष्ट्र में हुए चुनाव की काउंटिग जारी है. शिवसेना (ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने महायुति की जीत के संकेत देने वाले चुनावी रुझानों पर कहा, ”लोग भी सोच रहे होंगे कि इस जनादेश को कैसे स्वीकार किया जाए. हम इसे जनादेश के रूप में स्वीकार नहीं करते, चुनाव परिणामों में कुछ गड़बड़ है. मुझे इसमें एक बड़ी साजिश नजर आ रही है.”

राउत ने कहा, ”उन्होंने कुछ ‘गड़बड़’ की है, उन्होंने हमारी कुछ सीटें चुरा ली हैं. यह जनता का फैसला नहीं हो सकता. यहां तक ​​कि जनता भी इन नतीजों से सहमत नहीं है. नतीजे आने के बाद हम और बात करेंगे. हर चुनावी सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें लगाई गई थीं. क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें मिलें, अजित पवार को 40 सीटें मिलें और बीजेपी को 125 सीटें मिलें? इस राज्य के लोग बेईमान नहीं हैं. हमें महाराष्ट्र के लोगों पर भरोसा है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >