महाराष्ट्र में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत, 35 घायल

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. bus accident maharashtra

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुयी जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी. प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लागों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >