Maharashtra: MNS 200 से 250 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अकेले मैदान में उतरेंगे राज ठाकरे

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आगामी चुनाव अकेले दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS ) के प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को ऐलान किया कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी 200 से 250 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी में है.

राज ठाकरे ने महायुति सरकार की आलोचना की

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार के पास गड्ढों की मरम्मत के लिए धन की कमी है, वे ‘लाडली बहन’ और ‘लाडला भाई’ के लिए धन कैसे जुटाएंगे? उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर आंतरिक संघर्ष पर भी तंज कसा. राज ठाकरे ने कहा, अगर लाडला भाई और बहन दोनों एक साथ खुश होते, तो पार्टी में विभाजन नहीं होता.

कोई यह नहीं बता सकता कि कौन सा विधायक किस पार्टी में है

मौजूदा राजनीति पर राज ठाकरे ने कहा, कोई यह नहीं बता सकता कि कौन सा विधायक किस पार्टी में है. ठाकरे ने अपनी पार्टी के भीतर दलबदल की अटकलों पर भी कहा, मैंने सुना है कि मेरी पार्टी के कुछ लोग भी किसी के साथ जुड़ना चाहते हैं. मैं उनके लिए लाल कालीन बिछाता हूं. वे तुरंत जा सकते हैं. कुछ उम्मीदवार दूसरी पार्टियों से पैसे ऐंठने के लिए तैयार रहेंगे. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. टिकट केवल विश्वसनीयता और जीतने की क्षमता के आधार पर दिए जाएंगे.

स्पीकर को आया गुस्सा, कहा- आसन को चुनौती नहीं दें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >