Maharashtra Accident: गोवा-मुंबई हाईवे पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर, बच्ची समेत 9 की मौत, एक घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली में आज सुबह करीब 4:45 पर एक ट्रक और एक ईको कार में गोवा-मुंबई राजमार्ग पर टक्कर हो गई. हादसे में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्ची समेत 9 लोगों की मृत्यु हो गई. दुर्घटना में एक छोटा लड़का घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र से सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. रायगढ़ के रेपोलों में सुबह एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक बच्ची और 3 महिला समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गयी.

सुबह 4:45 बजे हुई ट्रक और कार के बीच भिड़ंत

महाराष्ट्र के रायगढ़ के रेपोली में आज सुबह करीब 4:45 पर एक ट्रक और एक ईको कार में गोवा-मुंबई राजमार्ग पर टक्कर हो गई. हादसे में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्ची समेत 9 लोगों की मृत्यु हो गई. दुर्घटना में एक छोटा लड़का घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राहत और बचाव कार्य जारी, यातायात बहाल

ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाये गये. घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर यातायात बहाल हो गया है. घटना की जांच की जा रही है. मालूम हो हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था.

Also Read: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जुटे 20-25 गांवों के आदिवासी, इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का कर रहे विरोध

सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ. ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे. ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >