Madhya Pradesh: रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ा, ससुर और भजीते ने की हैवानियत, डंपर चालक गिरफ्तार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सड़क निर्माण का विरोध करने पर दो महिलाओं को जिंदा गाड़ दिया गया. हालांकि समय रहते लोगों ने दोनों महिलाओं को बचा लिया.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा में कुछ हैवानों ने जमीन विवाद में हैवानियत की सीमा पार कर दी. निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण का विरोध करने पर दो महिलाओं को जमीन पर जिंदा गाड़ दिया गया. हालांकि समय रहते आस-पास के लोगों को महिलाओं को बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच गयी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

रीवा की घटना पर क्या बोले डीआईजी

रीवा की घटना पर डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने कहा, पांडे परिवार में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद है. शिकायतकर्ता के ससुर खेत में रास्ता बना रहे थे. डंपर से मुरूम गिराये जा रहे थे. तभी दोनों महिलाएं उसमें दब गईं. तीन आरोपी हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. और लोगों की पहचान के लिए फुटेज जुटाई जा रही है. डीआईजी ने मामले में आदिवासियों के साथ अत्याचार जैसी बातों से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा, इस मामले में दोनों पक्ष सवर्ण हैं. आदिवासियों मामला जोड़ना बिल्कुल गलत है.

ससुर और भजीते ने की हैवानियत

महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश कोई और नहीं बल्कि ससुर और भजीते ने की. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. महिलाओं को जिंदा गाड़ने की घटना रीवा के हिनौता जोरौट गांव की है. कुछ दबंग लोगों ने निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करा रहे थे. जमीन पर मुरूम डाली जा रही थी. तभी दोनों पीड़ित महिलाओं ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया. तभी डंपर चालक ने दोनों महिलाओं पर मुरूम डाल दी, जिससे दोनों जमीन में दब गए. जब महिलाओं को जमीन से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया, तो उनकी हालत खराब हो चुकी थी. थोड़ी भी देर होने से उन्हें बचा पाना मुश्किल था. दोनों बदहवास हो चुकी थीं.

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा

रीवा में महिलाओं के साथ की गई हैवानियम को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. भोपाल कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, भाजपा के 20 साल के कुशासन का नतीजा है कि हर जिले में गुंडे पनप रहे हैं. वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मंगावा गांव का है, जिसमें कुछ गुंडों द्वारा महिला की जबरन हत्या करने की कोशिश की गई. महिला सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश वैसे भी शून्य है. यह घटना बेहद मार्मिक और शर्मनाक है.

घटना से स्थानिय लोगों में भी आक्रोश

महिलाओं को जिंदा दफन करने के मामले को लेकर स्थानिय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

BPSC शिक्षक और शिक्षिका की शादी का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >