MP: मुरैना में अफवाह ने ली 4 यात्रियों की जान, ट्रेन से कूदते ही दूसरी गाड़ी ने कुचला

MP: मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद उससे उतरने के दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई.

MP Accident: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया- खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद घबराहट में चेन पुलिंग के बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए. उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे पातालकोट एक्सप्रेस दूसरी पटरी से गुजर रही थी. उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरे यात्रियों ने ध्यान नहीं दिया कि बगल वाली पटरी पर एक अन्य ट्रेन आ रही है. उन्होंने कहा कि पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई.

हादसे में यात्री की पत्नी और बच्चे की हो गई मौत, बताया कैसे घटी घटना

एक यात्री ने बताया, हम इंटरसिटी ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है. ट्रेन रुकी और लोग बाहर कूदने लगे. हम भी नीचे उतर गए. मेरी पत्नी एक बच्चे के साथ बाहर खड़ी थी, जबकि दूसरा बच्चा ट्रेन के अंदर ही रह गया था. मैं उसे देखने के लिए अंदर गया. उसी समय, दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रेन लोगों के ऊपर से गुजर गई. मेरी पत्नी और बच्चे की मौत हो गई.

कैसा हुआ हादसा?

घटनास्थल पर मौजूद मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि खजुराहो से रवाना हुई उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुई. उन्होंने कहा कि रेल इंजन से जुड़ी बोगी में अचानक चिंगारी और धुआं निकला, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने जंजीर खींचकर ट्रेन को रोक दिया. इस घटना से ट्रेन के अंदर आग लगने की अफवाह फैल गई. जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे कुछ लोग ट्रेन से कूदने लगे और रेलवे ट्रैक पर आ गए. कुछ लोग दूसरी रेल लाइन पर खड़े हो गए और उन्हें यह नहीं पता चला कि बगल की पटरी पर दिल्ली की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही है. दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है. दो महिलाएं और बच्चा आगरा के निवासी हैं जबकि एक अन्य महिला बीकानेर की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >