Delhi Railway Station Tragedy: यात्री का सामान गिरने से नई दिल्ली स्टेशन पर मच गई भगदड़

Delhi Railway Station Tragedy : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि फरवरी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की शुरुआत एक यात्री के सिर से भारी सामान गिरने के कारण हुई थी. इस हादसे में 18 लोगों की जान गई. थीं.

Delhi Railway Station Tragedy: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि फरवरी में महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई थी. दरअसल, एक यात्री के सिर से सामान गिरने से रेलवे स्टेशन पर भगदड़ शुरू हुई थी. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी  दी.

रेल मंत्री ने बताया कि 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुखद घटना हुई. इसकी जांच के लिए गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि हादसा एक यात्री के सिर से भारी बैग या गठरी गिरने से शुरू हुआ था. यह “बड़ा हेडलोड” जैसे ही नीचे गिरा, सीढ़ियों पर लोगों का संतुलन बिगड़ने लगा और कई लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए. यह हादसा प्लेटफॉर्म 14 और 15 को जोड़ने वाली सीढ़ियों पर हुआ था.

फुट ओवरब्रिज (FOB) पर यात्रियों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखित जवाब में बताया कि शाम 8:15 बजे के बाद फुट ओवरब्रिज (FOB) पर यात्रियों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी. कई लोग सिर पर भारी सामान लेकर चल रहे थे, जिससे चलने में दिक्कत हो रही थी. ऐसा ही एक सामान सिर से गिर गया, जिससे भीड़ का दबाव सीढ़ियों की ओर बढ़ गया. इसके चलते रात 8:48 बजे FOB-3 पर कुछ यात्री लड़खड़ा गए और गिरने लगे. इसके बाद लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए.

करीब 49,000 सामान्य टिकट बिके, जो औसतन 13,000 ज्यादा थे

यह घटना उस समय हुई जब प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लिए भीड़ अपने चरम पर थी, क्योंकि वहां 45 दिन का महाकुंभ मेला चल रहा था. उस दिन करीब 49,000 सामान्य टिकट बिके, जो औसतन 13,000 ज्यादा थे, जिससे प्रमुख प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ हो गई.

यह भी पढ़ें : Delhi Stamped Video: ‘1981 से रह रहा हूं, ऐसी भीड़ नहीं देखी’, 15 लाश उठाने वाले कुली ने बताया- जो गिर गए वो नहीं उठ पाए

हालांकि लोगों ने इस घटना को भगदड़ बताया, लेकिन मंत्री ने अपने आधिकारिक जवाब में यह शब्द नहीं इस्तेमाल किया. इस बड़े हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी रात एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक जताते हुए इसे दुखद बताया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >