LPG Subsidy Rules Change : अगर आपको LPG सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी BAA जरूरी कर दिया है. इसका मतलब है कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक जांच पूरी करनी होगी. समय पर यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. अगर BAA पूरा नहीं किया है, तो आपका LPG कनेक्शन बंद नहीं होगा. लेकिन आपको सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिलेगा. वहीं, जिन लोगों का आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा BAA कराने की जरूरत नहीं है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 तक करीब 27.43 करोड़ घरेलू LPG ग्राहकों का आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है. यह कुल सक्रिय घरेलू LPG ग्राहकों का करीब 89.9 फीसदी है. तेल कंपनियां अक्टूबर 2023 से लोगों को BAA के बारे में जागरूक कर रही हैं. इसके लिए 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp मैसेज भेजे गए हैं. साथ ही गैस एजेंसियों, भीड़ वाले इलाकों और गांवों में विशेष शिविर भी लगाए गए हैं.