Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में आज गरजेंगे पीएम मोदी, करेंगे चुनावी रैली, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी आज यानी शनिवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे. 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए यह पीएम मोदी का दिल्ली में पहला चुनावी कार्यक्रम है. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली में एक चुनावी सभा कर रहे हैं.

Lok Sabha Elections 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के तहत चार चरणों की वोटिंग पूरी हो गई है. सियासी दल अब बचे हुए तीन चरणों के लिए जोर लगा रहा है. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार शाम को उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे. इस लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी की दिल्ली में यह पहली चुनावी सभा है. दिल्ली में बीजेपी का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से है. बता दें, आप चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी ने की पीएम मोदी के सभा की जोरदार तैयारी
पीएम मोदी की उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चुनावी कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी हो रही है. बीजेपी नेता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार मनोज तिवारी समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया. प्रदेश बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि शनिवार को होने वाली पीएम मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी. गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मतदान 25 मई को होगा.

पीएम मोदी की सभा को लेकर टाइट हुई सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी की रैली को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. डीडीए ग्राउंड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीएम मोदी की सभा में भीड़ को संभालने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे. सभा स्थल और आसपास के इलाकों की स्कैनिंग की गई है. रैली से पहले स्निफर डॉग, बम स्क्वायड टीम भी पूरे इलाके की जांच करेगी. पीएम मोदी की सभा शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू होगी.

राहुल गांधी भी दिल्ली में करेंगे चुनावी सभी
बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी आज यानी शनिवार को दिल्ली में चुनावी सभा कर रही है.  कांग्रेस नेता राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. राहुल गांधी बाराबंकी की जनसभा को आज संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम छह बजे दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे. 

Also Read: Haryana News: हरियाणा के नूंह में बड़ा हादसा, बस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत 24 से ज्यादा झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >